गिलोय चूर्ण के 8 फायदे, जो बनाएंगे आपके शरीर को स्वस्थ
गिलोय चूर्ण आयुर्वेद में चमत्कारिक दवा के रूप में जाना जाता है। गिलोय के फायदे उसके तने, पत्तों और जड़ों सभी में पाए जाते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग अपने नियमित दिनचर्या में गिलोय चूर्ण या गिलोय जूस का सेवन करने लगे हैं।

गिलोय चूर्ण आयुर्वेद में चमत्कारिक दवा के रूप में जाना जाता है। गिलोय के फायदे उसके तने, पत्तों और जड़ों सभी में पाए जाते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग अपने नियमित दिनचर्या में गिलोय चूर्ण या गिलोय जूस का सेवन करने लगे हैं। कोविड महामारी के बाद से ही लोगों ने आयुर्वेदिक जड़ी-बुटियों के महत्व को समझना शुरू किया। गिलोय भी शरीर की कई बीमारियों से मुक्ति दिलाने में कारगर है। गिलोय में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन फास्फोरस कैल्शियम जिंक मौजूद हैं जो शरीर के लिए काफी जरूरी हैं। छत्तीसगढ़ हर्बल्स का गिलोय चूर्ण बेहद लाभकारी है। इस ब्लॉग में आप विभिन्न बीमारियों में गिलोय चूर्ण के फायदे जान पाएंगे।
डायबिटीज के लिए गिलोय
डायबिटीज की समस्या से निजात पाने के लिए गिलोय एक अच्छा विकल्प है। गिलोय में मौजूद एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक यानी ब्लड शुगर को कम करने वाले प्रभाव को फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है कि शरीर में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाकर गिलोय ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है। डायबिटीज से हाथ-पैर में होने वाली झुनझुनी से भी राहत मिलता है। गिलोय चूर्ण या गिलोय जूस के निरंतर सेवन से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है।
अस्थमा के लिए गिलोय
अस्थमा के लिए गिलोय चूर्ण किसी रामबाण से कम नहीं है। ऐसा माना जाता है कि गिलोय में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ श्वास संबंधी समस्याओं जैसे अस्थमा के लक्षणों को कम करने की भी प्रबल क्षमता है। इसके लिए गिलोय जूस को शहद के साथ मिलाकर इस्तेमाल में लाया जा सकता है। गिलोय चूर्ण के लगातार सेवन से भी काफी राहत हो सकती है।
स्किन एलर्जी और चेहरे की चमक के लिए गिलोय
स्किन से जुड़ी परेशानियों और चेहरे की चमक के लिए गिलोय एक बेहतरीन दवा है। हाथ-पैर में जलन, खुजली या शरीर के किसी भी हिस्से में एलर्जी होने पर गिलोय का सेवन करना लाभदायक होता है। गिलोय जूस या गिलोय चूर्ण के सेवन से स्किन ग्लो करती है और इसके एंटी-बैक्टिरियल गुण झुर्रियों के लिए लाभकारी है।
Buy Chhattisgarh Herbals Giloy Churn Online
अर्थराइटिस के लिए गिलोय
अर्थराइटिस या गठिया दर्द के लिए गिलोय बेहद लाभकारी है। गिलोय के एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी अर्थराइटिक गुण अर्थराइटिस की समस्या से छूटकारा दिलाने में कारगर है। गिलोय चूर्ण को दूध में उबालकर पीने से लाभ होता है। एक अध्ययन में पाया गया कि गिलोय का जूस गठिया के इलाज में बेहतरीन काम करता है और यूरिक एसिड बहुत कम कर देता है.
जवां दिखने के लिए गिलोय
बढ़ती उम्र के प्रभाव को गिलोय के सेवन से घटाया जा सकता है। कई महत्वपूर्ण तत्वों की मौजूदगी के कारण गिलोय में एंटी-एजिंग गुण भी शामिल है। यही वजह है कि गिलोय चूर्ण या गिलोय जूस के संतुलित और नियमित सेवन से आप जवां सा महसूस करेंगे। गिलोय के सेवन से सेहत संबंधी कई समस्याएं दूर होती हैं। चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ ही आप हर दिन तरोताज़ा महसूस करेंगे।
एनीमिया के लिए गिलोय
एनीमिया के लिए गिलोय एक चमत्कारिक औषधी है। गिलोय चूर्ण को घी और शहद के साथ मिलाकर लेने से खून की कमी दूर होती है। अक्सर लड़कियों और महिलाओं में खून की कमी देखी जाती है, गिलोय के नियमित और संतुलित सेवन से एनीमिया को ठीक किया जा सकता है। यह हेल्दी पीरियड्स या स्वस्थ माहवारी के लिए भी बेहतरीन दवा जड़ी-बुटी है।
पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए गिलोय
पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए गिलोय बेहद असरकारक है। यह एसिडिटी, पेट और छाती में होने वाली जलन, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। गिलोय चूर्ण और गिलोय जूस पाचन तंत्र को बेहतर करने में अहम औषधी है।
जोड़ों के दर्द को ठीक के लिए गिलोय
जोड़ों के दर्द में गिलोय का सेवन काफी फायदेमंद है। आप गिलोय का सेवन करने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी लें और इसमें एक चम्मच गिलोय का चूर्ण मिला लें और इसे पी लें। ये एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि दर्द को दूर करने में मददगार है। आप इसे सुबह खाली पेट और शाम को भी ले सकते हैं।